August 23, 2026

मदन मोहन ने लिखा सीएम नीतीश को पत्र, शिक्षकों के वेतन एवं बकाया भुगतान का किया आग्रह

पटना। बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने शिक्षकों के वेतन एवं बकाया भुगतान समय पर नहीं होने के कारण चिंता प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र के जरिए आग्रह किया है कि सरकार तुरंत इसका संज्ञान लेते हुए हर कोटि के शिक्षकों को अविलंब उनका वेतन एवं बकाया भुगतान करवाने का कष्ट करें।
डॉ. झा ने यह आग्रह किया है कि मासिक वेतन एवं सातवें वेतन के एरियर भुगतान में न्यायालय के आदेशों के आलोक में कोषांग की स्थिति को अंतिम रूप से स्पष्ट कर दिया जाए, तब तक भुगतान पर रोक के आदेश को वापस ले लिया जाय। विदित हो कि सरकार के शिक्षा विरोधी नीति एवं निर्णयों के कारण बार-बार हर कोटि के शिक्षकों को कठिनाईयों से गुजरना पड़ रहा है, चाहे वो वित्तरहित शिक्षक हो या नियोजित शिक्षक हो या मदरसा के शिक्षक हो या संस्कृत के शिक्षक हो या फिर अन्य कोई शिक्षक हो।

You may have missed