February 24, 2026

देश भर में अब 10वीं बोर्ड की बची हुई परीक्षाएं नहीं होंगी आयोजित

CENTRAL DESK : कोरोना वायरस के कारण देश भर में 10वीं और 12वीं की कुछ परीक्षाएं बची हुई हैं, लेकिन अब 10वीं की बची हुई परीक्षाएं आयोजित नहीं होंगी। इसके लिए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने एक नोटिस जारी किया है। नोटिस में बताया गया है कि देश भर में अब कक्षा दसवीं की बची हुई परीक्षाएं नहीं होंगी। हालांकि उत्तरी दिल्ली के बच्चों के लिए यह आदेश नहीं है।
मंत्रालय ने यह साफ कर दिया है कि दिल्ली के उत्तर पूर्व जिले में कैंसिल हुई परीक्षाएं होंगी मगर इसके लिए अभी तारीख फाइनल नहीं की गई हैं। मंत्रालय ने यह भी बता दिया है कि दसवीं के बच्चे जो परीक्षाएं देंगे उन्हें 10 दिन पहले ही परीक्षा के बारे में बता दिया जाएगा। उन्हें परीक्षा की तैयारी के लिए पूरा समय मिलेगा।
बता दें कि दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले में हुई हिंसा के कारण यहां परीक्षाएं कैंसिल हो गई थीं। यहां नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के बाद दंगा भड़क गया था, जिसमें कई लोगों की जानें चली गई थी तो कई लोग घायल हुए थे। इसके बाद सीबीएसइ ने एक नोटिस जारी करते हुए कहा था कि जिन बच्चों को परीक्षा देने में परेशानी है वह चाहे तो नहीं दे सकते हैं। हालांकि बाद में परीक्षा कराने की तैयारी की गई तब कोरोना ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया।

You may have missed