पटना एम्स ने शुरू किया टेली मेडिसिन सेवा, अब घर बैठे ले सकते हैं डॉक्टर से सलाह

फुलवारीशरीफ।(अजित कुमार)कोरोनावासयरस संक्रमण को देखते हुए पटना एम्स ने मरीजों के लिए टेली मेडिसिन की सुविधा शुरू की है। मरीज अस्पताल में कॉल कर विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह ले सकेंगे। कोरोना वासयरस संक्रमण को देखते हुए एम्स पटना ने मरीजों के लिए टेली मेडिसिन की सुविधा शुरू की है। मरीज अस्पताल में कॉल कर विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह ले सकेंगे। इसकी जानकरी देते हुये टेलीमेडिसीन के प्रभारी सह इमजेंसी एंड ट्रामा के हेड डा अनिल कुमार ने बताया कि दो दिन पूर्व से ही शुरू हो गया था । पिछले दो दिन में करीब 22 लोगों ने परार्मश लिया । परार्मश लेने वालो ंमें बक्सर , बेतिया , दानापुर ,फतुहा ,पटनासिटी ,छपसा से फोन आया । अधिकत्तर लोग कोरोना के संबध में जानकारी ली । किसी ने गले में खरास ,तो किसी को सूखी खांसी के बारे में भी पूछा ।उन्हाने ने बताया कि रविवार और सोमवार को छुठी है मगर बारह से दो बजे तक वह स्वंय रहेगें । उधर निदेशक डा प्रभात कुमार सिहं ने अधीक्षक डा सीएम सिंह को जल्द डाक्टरों का रोस्टर बनाने का आदेश देते हुये बताया कि गत दो दिनो में मिला अच्छा रिसपॅान्स को देखते हुये बुधवार से तीन शिफ्ट में दस से चार बजे तक विशेषज्ञ डॉक्टरों से जारी किए गए इस नंबर 6122451923 फाॅन करके परामर्श ले सकते है।