विशेष खबर-भारत में जन्म ले चुके हैं कोरोना और कोविड…आप भी जानिए किसने रखे हैं ये नाम….विशेष खबर-भारत में जन्म ले चुके हैं कोरोना तथा कोविड…आप भी जानिए किसने रखे हैं ये नाम….
नई दिल्ली।चौंकिए मत हम आपको एक विशेष खबर देने जा रहे हैं।दरअसल कोरोना तथा कोविड दोनों ने भारत के एक खास स्थान में जन्म ले लिया है। उनका नामकरण भी कर दिया गया है। दोनों जुड़वें भी हैं।दरअसल छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक दंपति के जुड़वा बच्चे हुए हैं।जिनका नाम उन्होंने कोरोना तथा कोविड रख दिया है। एक तरफ पूरा विश्व जहां कोरोना तथा कोविड-19 के खतरों से जूझ रहा है।ऐसे में रायपुर के दंपति को अपने बच्चों का नाम इस महामारी पर रखने में कोई दिक्कत नहीं हुई।उनका कहना है कि बच्चों ने ऐसे वक़्त जन्म लिया है जब इसपर सभी लोग जीत के लिए हर संभव ऊपाय कर रहे है। ऐसे में विजय के प्रतीक होने की वजह से उनका नाम कोरोना और कोविड रखा है।छत्तीसगढ़ मीडिया में छपी रिपोर्ट के अनुसार, 27 साल की प्रीति ने बताया, “27 मार्च की सुबह मुझे ट्विन्स हुए, एक बेटा और एक बेटी. बेटे का नाम कोविड है और बेटी का नाम कोरोना। डिलीवरी के दौरान कई तरह की कठिनाइयों का सामना हमें करना पड़ा, इसलिए मैं और मेरे पति चाहते थे कि हम इस दिन को यादगार बनाएं। इसी के चलते इस दंपति ने अपने बच्चों का कोरोना और कोविड रख दिया।उनका कहना है कि बच्चों का नाम उन्हें लॉकडाउन के दौरान की उन सभी परेशानियों को याद दिलाएगा जिनपर उन्होंने विजय हासिल की।उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने एक सरकारी अस्पताल में 26-27 मार्च की रात को एक नॉर्मल डिलीवरी के पहले परेशानियों का सामना करना पड़ा था। हालांकि परिजनों का कहना है कि वो बाद में बच्चों का नाम बदल देंगे।


