पटना के नौबतपुर में अपराधियों ने दुकानदार को मारी गोली, दहशत
पटना। पटना के नौबतपुर में रविवार की शाम अपराधियों ने पटना पुलिस को चुनौती देते हुए एक दुकानदार की गोली मार दी है। जिसे गंभीरावस्था में पटना रेफर कर दिया गया है। लोगों में दहशत व्याप्त हो गया है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने रंगदारी नहीं देने पर वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि अभी तक इस बात पुष्टि नहीं हो हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार राजधानी पटना से सटे नौबतपुर लख पर स्थित एक डेयरी दुकान में घुसकर बाइक सवार दो अपराधियों ने दुकानदार गुड्डू सिंह को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि बेखौफ अपराधियों ने दुकानदार के सीने में गोली मारी है। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल दुकानदार गुड्डू सिंह को पटना रेफर कर दिया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का आलम है।


