बीपीएससी की सहायक अभियंता परीक्षा स्थगित, पाटलिपुत्र विवि नहीं लेगा पीएचडी परीक्षा

पटना। बिहार में कोरोना का संक्रमण को लेकर सरकार ने एहतियातन हाई अलर्ट जारी करते हुए एडवाइजरी जारी की है। सभी स्कूल-कॉलेज 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं साथ ही सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी गई है। इसे देखते हुए बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने आगामी 21 व 22 मार्च को होने वाली सहायक अभियंता की प्रतियोगिता परीक्षा को स्थगित कर दिया है। उधर, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने भी 20 मार्च को होने वाली पीएचडी की परीक्षा स्थगित कर दी है।
बीपीएससी व पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की परीक्षाएं स्थगित
बीपीएससी की सहायक अभियंता प्रतिगिता परीक्षा आगामी 21 व 22 मार्च को पूर्व निर्धारित थी। लेकिन आयोग ने इसे स्थगित कर दिया है। परीक्षा की अगली तिथि की घोषणा फिलहाल नहीं की गई है। उधर, पटना के पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने 20 मार्च को निर्धारित पीएचडी की परीक्षा को स्थगित कर दिया है। इस परीक्षा की भी नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी। हालांकि, सीबीएसई की 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं जारी रखी गईंं हैं।

You may have missed