शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में कुमार गंगा सिंह का रहा महत्वपूर्ण योगदान

डुमरांव। डुमरांव के पूर्व विधायक एवं स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय कुमार गंगा सिंह की 31वीं पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव डुमरी में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि कुमार गंगा सिंह ऐसे जननेता थे जिन्हें न जाति बांध सकी और न धर्म। वे विकास पुरुष के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देते हुए अपने गांव डुमरी में विद्यालय निर्माण हेतु अपनी निजी जमीन दान कर दी थी, जहां आज उत्क्रमित मध्य विद्यालय संचालित है।उनकी पौत्री एवं उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह, डुमरी के मुखिया प्रेम कुमार, सरपंच धर्मपाल तथा वार्ड सदस्य कुसुम देवी ने शिक्षा मंत्री एवं जिलाधिकारी को पत्र भेजकर विद्यालय का नाम स्वतंत्रता सेनानी कुमार गंगा प्रसाद मध्य विद्यालय, डुमरी करने की मांग की है। वक्ताओं ने बताया कि धरीक्षणा कुंवरी ने भी कुमार गंगा सिंह के साथ मिलकर 21 बीघा भूमि दान की थी, जिस पर महाविद्यालय की स्थापना की गई। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा। उन्होंने पटना कैंसर अस्पताल को दो लाख रुपये की राशि दान स्वरूप प्रदान की थी। कार्यक्रम में राधारमण सिंह, सोनू सिंह, मोनू सिंह, कपिल मुनि सिंह, मुन्ना सिंह, पटना नगर निगम के पार्षद रजनी कान्त, द्वारिका मास्टर, मनीष सिंह, अमित सिंह, बिक्कू सिंह, भीम सिंह, अमन सिंह, चिंटू सिंह, आदित्य सिंह, आर्यन सिंह, झुना सिंह, चंचल सिंह, प्रवीण सिंह, बड़कू बाबा, अंकुश आज्ञाकारी, शिवम सिंह, सागर सिंह, सुरेश कुँवर, संजय कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

You may have missed