पटना में भूमि विवाद को लेकर दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी,एक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत एक अन्य घायल, पुलिस मौके पर तैनात

पटना। पटना में भूमि विवाद में दो गुटों के बीच जमकर गोली भरी हुई जिसमें एक पॉलीटिकल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत एक अन्य व्यक्ति की घायल होने की खबर है. बताया जाता है की भूमि विवाद को लेकर दोनों गुटों के बीच लंबे समय से टकराव चल रहा था. बड़ी बात यह है कि घायलों में एक राजनीतिक दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी शामिल है. घायलों को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सरेआम हुई इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.बताया जा रहा है कि गोपालपुर थाना क्षेत्र स्थित बादशाही पइन के पास अपराधी पहले से ही घात लगाकर बैठे हुए थे. इसी दौरान ओम प्रकाश यादव अपने वाहन से पहुंचे. उनके वहां पहुंचते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. स्थानीय लोगों के अनुसार, एक के बाद एक कई राउंड गोलियां चलाई गईं. गोलीबारी के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए.घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को संभाला और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. शुरुआती जानकारी में यह सामने आया है कि इस घटना के पीछे पुराना भूमि विवाद हो सकता है.गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. ओम प्रकाश यादव राजधानी के ही आलमगंज थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं. वह अपने सहयोगी के साथ जमीन देखने गए थे. गोलीबारी में ओम प्रकाश यादव के पैर में गोली लगी, जबकि उनके साथ मौजूद समर्थक जितेंद्र के पेट में गोली लगने की बात सामने आई है.

इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोपालपुर थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था और मामला दर्ज भी है. इसी विवाद में ओम प्रकाश यादव और जितेंद्र को गोली लगी है. दोनों का इलाज एनएमसीएच में चल रहा है, जबकि दूसरे पक्ष के रूप में उदय सिंह का नाम सामने आया है, जिसकी गिरफ्तारी की जाएगी. एक पक्ष के अनुसार करीब दो बीघा जमीन को लेकर विवाद है. एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है और जांच जारी है.

You may have missed