वेस्टर्न पॉलिटिकल साइंस एसोसिएसन के वार्षिक एवं अतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पैनल की अध्यक्षता करेंगी प्रोफेसर शेफाली राय
पटना। पटना विश्वविधालय राजनीति विज्ञान की आचार्या एवं संकायाध्यक्ष, समाज विज्ञान, प्रोफेसर शेफाली राय वेस्टर्न पॉलिटिकल साइंस एसोसिएसन (WPSA) द्वारा आयोजित पॉंच दिवसिय वार्षिक एवं अतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 1-5 अप्रेल 2026 जो सेन डियागो, कैलिफोर्निया (अमेरिका) में हो रहा है में एक पैनल की अध्यक्षता के लिये आमंत्रित की गई हैं। इनके पैनल का विषय है-*अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में लोकतांत्रिक संकट के हालिया रुझान: कानूनी और संस्थागत परिप्रेक्ष्य*। प्रो राय ने बताया कि वर्तमान समय पूरे विश्व के लिये एक संक्रमणकाल का समय है और विश्व में कई अप्रत्याशित परिवर्तन हो रहे हैं। लोकतांत्रिक संस्थानों एवं देशों पर कई सवालिया निशान लग चुके हैं। ऐसे में यह विषय और भी प्रसंगिक हो गया है। विदित हो कि प्रो. राय जेंडर एक्सपर्ट और राजनीतिक समाजशास्त्र की विदूषी हैं और कई राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय सम्मेलनों में भाग लेने के साथ साथ आयोजित भी की है।


