एनआरयू के समर्थन में युवा कांग्रेस ने निकाला मार्च, कहा- मोदी सरकार के शासनकाल में बेरोजगारी दर 43 वर्षों का रिकार्ड तोड़ी
पटना। पटना महानगर युवा कांग्रेस द्वारा पटना के भिखना पहाड़ी से मुसल्लमपुर हाट तक एनआरयू के समर्थन में एक मार्च निकाला गया। मार्च का नेतृत्व पटना महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष मुकुल यादव ने किया। इस अवसर पर उपस्थित युवा कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए मुकुल यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार बेरोजगारी और महंगाई जैसी बुनियादी समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए सीएए और एनपीआर बिल लाया गया है, ताकि देश की जनता भ्रमित रहे और मूल समस्याओं से भटके रहे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के शासनकाल में बेरोजगारी दर 43 वर्षों का रिकार्ड तोड़ चुकी है। संयुक्त राष्ट्र की रिर्पोट के मुताबिक भारत में हर पांच में से दो युवा भारत में शिक्षा तथा प्रशिक्षण के अभाव के चलते बेरोजगार हैं। 20 से 34 वर्ष की आयु के 40 फीसदी भारतीय शिक्षा, रोजगार या प्रशिक्षण से दूर हैं। सी.एम.आई.ई. के अनुसार पिछले पांच वर्षो में 5 करोड़ लोग बेरोजगार हुए हैं। वर्ष-2017-18 में किसानों की तुलना में बेरोजगार युवाओं ने अधिक आत्महत्या की है। मोदी सरकार ने नोटबंदी के दौरान भारत में नए रोजगार प्रदान करने की बजाय मौजूदा नौकरियों और रोजगार को भी कुचलने का काम किया है।
वहीं प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष दौलत इमाम ने कहा कि मोदी सरकार अपने वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही और डाटा में हेरफेर कर देश के युवाओं को धोखा दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम आज पूरे बिहार युवा कांग्रेसजन कर रहे हैं।
मौके पर प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष, मंजीत आनन्द साहू, पटना ग्रामीण जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष बिट्टू यादव, श्रीकृष्ण हरि, अमरदीप, विक्की, विशाल, रौशन, मो. अफजल, सतीश कुमार, मो. तौसीफ के अलावे काफी संख्या में युवा कांग्रेसजन उपस्थित थे।


