पटना में प्रदूषण नियंत्रण एवं पर्यावरण संरक्षण पर होगी चर्चा, सीएम नीतीश करेंगे सम्मेलन का उद्घाटन

पटना। केन्द्रीय एवं राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षदों-समितियों के अध्यक्षों एवं सदस्य-सचिवों का 64वां सम्मेलन 16 एवं 17 जनवरी को बिहार संग्रहालय में आयोजित किया है। जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। जबकि सम्मेलन की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी करेंगे। सम्मेलन में सी. के. मिश्रा, सचिव- पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार एवं दीपक कुमार, मुख्य सचिव बिहार विशिष्ट अतिथि के रुप में भाग लेंगे। इस सम्मेलन में केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, दिल्ली के अध्यक्ष एसपी सिंह परिहार के अतिरिक्त सभी राज्यों के प्रदूषण नियंत्रण पर्षदें एवं केन्द्रशासित प्रदेशों की समितियों के अध्यक्ष, सदस्य सचिव एवं वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित होंगे।
राज्य सरकार की पहल पर पटना में इस सम्मेलन को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य विभिन्न राज्यों द्वारा प्रदूषण नियंत्रण एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किये जा रहे सार्थक प्रयासों की जानकारी का आदान-प्रदान एवं आधुनिक तकनीकों की जानकारी तथा राज्य में उसे किस प्रकार से लागू किया जाये, पर चर्चा किया जाना है। इसी क्रम में ठोस कचरा प्रबंधन के कार्यान्वयन पर सफल अम्बिकापुर, छत्तीसगढ़ मॉडल पर भी चर्चा प्रस्तावित है। साथ ही अन्य अपशिष्ट प्रबंधन को भी बेहतर ढ़ंग से लागू करने पर विचार किया जाना प्रस्तावित है। राज्य सरकार की महती परियोजना जल जीवन हरियाली जिसमें प्राकृतिक जल स्रोतों का जीर्णोंद्वार व संरक्षण, उर्जा के अन्य स्रोतों का उपयोग, वर्षा जल संचयन आदि शामित हैं, पर भी सम्मेलन में चर्चा की जायेगी।

You may have missed