राष्ट्रीय मानक के अनुसार उच्च शिक्षा में काफी सुधार की जरूरत : अखिलेश सिंह

टीपीएस कॉलेज में पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन का आयोजन
पटना। शिक्षा किसी भी समाज का मानक होता है। बिहार में उच्च शिक्षा की दशा अच्छी नहीं है, जबकि दूसरे राज्यों में अच्छी शिक्षा दी जा रही है। राष्ट्रीय मानक के अनुसार भी उच्च शिक्षा में काफी सुधार की जरूरत है। उक्त बातें टीपीएस कॉलेज में आयोजित पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए पूर्व मंत्री एवं सांसद प्रो. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा। अपने उद्घाटन भाषण में उन्होंने कहा कि टीपीएस कॉलेज ने विगत वर्षों में काफी विकास किया है। मैं जब यहां का छात्र था, उस समय भी यहां अच्छी पढ़ाई होती थी, मगर भवन आदि और दूसरी मूलभूत सुविधाओं का अभाव था। उन्होंने घोषणा की कि वह अपने सांसद निधि से कॉलेज द्वारा दिए गए किसी एक प्रस्ताव के लिए पूर्णत: धनराशि देने को तैयार हैं।
वहीं मुख्य अतिथि प्रो. शैलेश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मुझे टीपीएस कॉलेज के छात्र होने और अपने गुरूओं पर गर्व है। मैं नैक की तैयारी के सिलसिले में महाविद्यालय को अपनी और दूसरे विशेषज्ञों की सेवा देने को हर समय तैयार हूं। पूर्ववर्ती छात्र संघ के अध्यक्ष और एएन कॉलेज के प्रो. विमल प्रसाद सिंह ने कहा कि टीपीएस कॉलेज ने उत्तरोतर विकास किया है और आज यह राजधानी के नुमाइंदा कॉलेजों में गिना जाता है, इसके और विकास के लिए हम सब कृतसंकल्प है। समारोह के विशिष्ट अतिथि इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश ने कहा कि मेरा पूरा जीवन संघर्ष से जुड़ा रहा और संघर्ष की शिक्षा हमें इसी टीपीएस कॉलेज से मिली। नेक की तैयारी और कॉलेज के विकास के लिए मैं किसी काम आ सकूं तो यह मेरी खुशकिस्मती होगी। पूर्ववर्ती छात्रों में सी.ए. सुनील कुमार, मनोविज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार, सर्वश्री ओंकार, वेंकटेश कुमार, मनोज कुमार, कुमार अमिताभ, जकी इमाम, मनु, अंकित कुमार (पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष) राहुल कुमार, चंदन कुमार चंचल ने भी संबोधन किया।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. उपेन्द्र प्रसाद सिंह ने पूर्ववर्ती छात्रों का आह्वान किया कि वह कॉलेज के विकास एवं नैक मूल्यांकन में बढ़-चढ़कर अपना सहयोग करें। समारोह का सफल संचालन प्रो. अबू बकर रिजवी एवं प्रो. छोटेलाल खत्री ने मिलकर किया, जबकि प्रो. रूपम ने धन्यवाद ज्ञापन किया। समारोह को पूर्व प्रधानाचार्य श्रीकांत शर्मा, राज्य महिला आयोग की सदस्या प्रो. उषा विद्यार्थी, प्रो. कृष्णनंदन प्रसाद, प्रो. धर्मराज राम ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर कॉलेज के पूर्व छात्र सुनील कुमार, वर्तमान छात्रों अनन्या आनंद एवं रोहन राज को सम्मानित किया गया। समारोह में अन्य लोगों के अलावा प्रो. द्रोपदी सिंह, प्रो. रामदास प्रसाद, प्रो. एस ए नूरी, प्रो. हेमलता सिंह, प्रो. शशि प्रभा, प्रो; शशि भुषण चौधरी, प्रो. विजय कुमार सिंह, प्रो. विनोद कुमार प्रो, नुतन, प्रो. शिवम आदि के अलावा बड़ी संख्या में पूर्ववर्ती छात्र मौजूद थे।

You may have missed