February 13, 2026

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने परिवार के साथ मनाया अपना 34वां जन्मदिन, काटा केक

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का आज जन्मदिन है। तेजस्वी अब 34 साल के हो गए हैं। रात के 12 बजते ही तेजस्वी के परिवार के सदस्यों ने केक काट कर उनका जन्मदिन मनाया। इस मौके पर तस्वीरों में तेजस्वी के साथ पिता लालू यादव, मां राबड़ी देवी, बहन मीसा भारती, भाई तेजप्रताप यादव सहित उनकी पत्नी राजश्री भी नजर आ रही हैं। तेजस्वी ने तीन केक काटकर अपना बर्थडे मनाया है। पार्टी के कार्यकर्ता आज गरीबों को भी भोजन करवाएंगे। उन्होंने पटना की कई झुग्गी-झोपड़ियों में जाकर आज तेजस्वी यादव के जन्मदिन के मौके पर गरीबों के बीच भोज कराने की योजना बनाई है। निश्चित तौर पर पार्टी के कार्यकर्ता अपने नेता तेजस्वी यादव के जन्मदिन को धूमधाम से मनाना चाहते हैं। यही कारण है कि तरह-तरह की योजना बनाकर तेजस्वी के जन्मदिन पार्टी को कार्यकर्ता और नेता काफी खास बनाना चाहते हैं, वो इसके लिए कई तौयारियां कर रहे हैं। पार्टी कार्यालय में भी तेजस्वी यादव का जन्मदिन मनाने की तैयारी की गई है। प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की अध्यक्षता में 34 पाउंड का केक प्रदेश कार्यालय में काटा जाएंगा। जहां उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद रहेंगे। साथ ही सैकड़ो कार्यकर्ता आज पार्टी कार्यालय तेजस्वी यादव का जन्मदिन मनाने के लिए पहुंचेंगे

 

 

You may have missed