February 11, 2026

झारखंड में एक नये युग की हुई शुरूआत, अब बिहार की बारी: मदन मोहन

पटना। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने झारखंड में हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर कहा कि झारखंड में एक नये युग की शुरूआत हुई है। डॉ. झा ने कहा कि देश की जनता भाजपा सरकार के झूठे वायदे से तंग आ गयी है और देश की जनता बेरोजगारी, महंगाई, आर्थिक मंदी, किसानों की समस्या से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि झारखंड में महागठबंधन सरकार बनने के बाद अब अगले साल बिहार में भी गठबंधन सरकार बनेगी। डॉ. झा ने हेमंत सोरेन को बधाई देते हुए कहा कि उनके मंत्रिमंडल में कांग्रेस पार्टी के भी दो सदस्य शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत झारखंड को एक मजबूत एवं स्थायी सरकार देंगे जो युवाओं, किसान, मजदूर एवं आम जनता की समस्याओं का समाधान करेंगे।

You may have missed