दीघा से गायघाट तक गंगा घाटों का सीएम नीतीश ने किया निरीक्षण, छठ पूजा की तैयारियों का लिया जायजा

  • 17 नवंबर से शुरू हो रहा है लोक आस्था का महापर्व छठ
    20 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न होगा छठ महापर्व

पटना। छठ वार्तियों के लिए बन रहे गंगा घाटों का निरीक्षण करने CM नीतीश आज पटना भ्रमण को निकले है। वही इस दौरान सीएम ने छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लिया। बता दे की चार दिन का महापर्व छठ पूजा को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश व राज्य प्रशासन के आला अधिकारियों ने आज पटना के विभिन्न गंगा घाटों का जलमार्ग के माध्यम से निरीक्षण किया। सीएम नीतीश ने दीघा घाट से लेकर गायघाट तक गंगा घाटों निरीक्षण किया। वही इस दौरान उन्होंने घाटों पर छठ व्रतियों के लिए की जा रही व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य प्रकार के एहतियाति इंतजामों को लेकर के उसे देखा। सीएम नीतीश ने अधिकारियों को छठ पर शांतिपूर्ण व तमाम व्यवस्थाओं सहित पूरा करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वही इस बार 17 नवंबर से छठ पूजा की शुरुआत होगी। नहाय खाय के साथ शुरू होने वाला छठ 4 दिनों तक चलेगा। 18 नवंबर को खरना मनाया जाएगा, 19 नवंबर को भगवान सूर्य को संध्याकालीन अर्घ्य दिया जाएगा, जबकि प्रातकालीन अर्घ्य 20 नवंबर को दिया जाएगा।

You may have missed