August 12, 2026

तालिमी मरकज व टोला शिक्षक का मानदेय बढ़ाकर CM ने निचले तबके के लोगो का उत्साह बढ़ाया : अरुण मांझी

  • तालिमी मरकज और टोला शिक्षक का मानदेय बढ़ाने को लेकर अरुण मांझी ने सीएम का जताया आभार

पटना(अजीत)। बिहार राज्य महादलित आयोग के सदस्य एवं पूर्व विधायक अरुण मांझी ने कहा कि तालिमी मरकज और टोला शिक्षक का मानदेय बढ़ाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निचले तब के के लोगों का उत्साह बढ़ाया है, इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का उन्होंने आभार जताया और बधाई दी। दरअसल, महादलित और अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों को विद्यालय से जोड़ने को के लिए काम करने वाले तालिमी मरकज और टोला शिक्षक के मानदेय में भी 2000 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। अब राज्य के 30 हजार तालिमी मरकज और टोला सेवक को 8 हजार रुपए के बजाए 10 हजार रुपए मानेदय दिए जाएंगे।

You may have missed