January 29, 2026

मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों ने लूट के दौरान व्यवसाई को मारी गोली, बाइक लेकर हुए फरार

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिलें में बेलगाम अपराधियों ने लूट के दौरान व्यवसाई को गोली मार दी। गोली मारने के बाद अपराधी बाइक लूट कर फरार हो गए। आनन फानन में व्यवसाई को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां नाजुक स्थिति में उसका इलाज चल रहा है। घटना जिले के सकरा थाना क्षेत्र का है। मंगलवार कि देर रात सकरा थाना क्षेत्र के स्वर्गीय देवेंद्र साह के 35 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार अपने दोस्त राजीव के साथ मुजफ्फरपुर से मार्केटिंग करके घर लौट रहा था। घर लौटने के दौरान सकरा थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा चौक के समीप बाइक सवार तीन अपराधी आए और रुकने का इशारा किया। मनीष बाइक भगाने लगा। जिसके बाद अपराधियों ने ताबड़तोड़ कई राउंड गोली चला दिया। जिसमें उनके दो गोली लग गई। एक गोली जांघ को छूते हुए पैर से निकल गया। वहीं दूसरा उनके पेट के निचले हिस्से में लगा। इसके बाद अपराधी मनीष की बाइक लूट कर फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। मनीष चीखने चिल्लाने लगा। आस पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए।

वही मामले कि जानकारी पुलिस को दी गई। आनन फानन में उसे एसकेएमसीएच में इलाज के लिए भेजा गया। जहां से परिजनों ने डिस्चार्ज करवा कर बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया। जहां नाजुक स्थिति में उनका इलाज चल रहा है। बता दे कि मनीष सकरा थाना क्षेत्र के ढोली बाजार में बर्तन का दुकान चलाता है। साथ ही वीडियोग्राफी का भी काम करता है। घायल मनीष ने बताया कि वो अपने दोस्त के साथ मार्केटिंग करने मुजफ्फरपुर आया हुआ था। मार्केटिंग खत्म कर वो घर लौट रहा था। जिस दौरान एग्रीकल्चर कॉलेज के पास बाइक सवार तीन अपराधी आए और उस पर फायरिंग कर दिया। अपराधियों ने उसकी बाइक लूट ली। इलाज कर रहे डॉक्टर गौरव वर्मा ने बताया कि मनीष कुमार नाम का एक मरीज आया है। उसे गोली लगी हुई है। उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। उसे दो गोली लगी हुई है। उसका इलाज चल रहा है

You may have missed