September 30, 2026

पटना में उत्पाद विभाग की बड़ी कारवाई : कार से 450 बोतल शराब बरामद, तस्कर फरार

पटना। बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। लेकिन प्रदेश में लगभग हर दिन शराब की बड़ी खेप बरामद होती है। हालांकि, इसे सख्ती से लागू करने जी ज़िम्मेवारी बिहार पुलिस व उत्पाद विभाग को दी गयी है। परंतु सरकार के कड़े रुख के बावजूद राज्य में शराब की तस्करी का सिलसिला थम नहीं रहा है। खास कर झारखंड से शराब की तस्करी का धन्धा बदस्तूर कायम है। इस कड़ी में आज पटना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बता दे की वाहन चेकिंग के दौरान झारखंड से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की गयी है। पुलिस के अनुसार, चार पहिया वाहन से लगभग 450 बोतल शराब बरामद की गयी है। हालांकि, पुलिस को देखते ही मौके से शराब तस्कर भागने में सफल रहे। वही पटना पुलिस ने शराब जब्त कर तस्करों की गिरफ्तारी की कवायद तेज कर दी है। पुलिस ने गाड़ी भी जब्त कर जांच शुरु की है। वैसे, आशंका है कि जब्त शराब नकली हो सकती है।

You may have missed