August 12, 2026

कुख्यात अपराधी रवि राय गिरफ्तार : पटना में गोल्ड लोन कंपनी में की थी लाखों की लूट, पिछले 13 महीने से चल रहा था फरार

पटना। बड़ी खबर पटना से आ रही है। बता दे की 13 महीने से फरार चल रहे अपराधी को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दे की करीब एक वर्ष पहले गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के अनिसाबाद गोलंबर के समीप IIFL गोल्ड लोन कंपनी में बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस मामले में पटना पुलिस को बड़ी उपलब्धि हाथ लगी है। दरअसल, पटना पुलिस ने इस मामले में 13 महीनों के बाद एक आरोपी रवि राय को यूपी के मऊ से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार शातिर अपराधी रवि राय गया, पटना, हरिद्वार, बंगाल में लूट मामले का आरोपी रहा है। बता दें कि पुलिस गिरफ्तार अपराधी की तलाश कई दिनों से कर रही थी। मिली जानकारी अनुसार, गिरफ्तार अपराधी अपने अन्य 3 साथियों के साथ पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के अनिसाबाद गोलंबर के समीप IIFL गोल्ड लोन कंपनी में पिस्टल के बल पर 9 किलो सोना व 9 लाख कैस की लूट की घटना को अंजाम दिया था। वहीं, इस वारदात को अंजाम देकर चारों अपराधी फरार हो गए थे। जिसके बाद पुलिस पिछले 13 महीनों से फरार चल रहे अपराधियों की तलाश कर रही थी। वहीं, पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस घटना में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश कर रही है।

You may have missed