August 14, 2026

बेतिया में घर से बुलाकर जीविका दीदी की गोली मारकर हत्या, पैसे के लेन-देन में मर्डर की आशंका

बेतिया। बिहार के बेतिया जिले के सिरिसिया ओपी थाना क्षेत्र के जिन बलिया गांव निवासी जीविका दीदी मधु कुमारी की आज दोपहर अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है की आज दोपहर वह घर से साईकिल से जीविका के काम से निकली थी। जैसे ही अपने गांव के बगल में विश्वास गांव के पुल के पास पहुंची। पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसके सर में गोली मार कर हत्या कर दी। मिली जानकरी के अनुसार, बीए फाइनल कर चुकी है और उसकी बिहार अग्निशमन कार्यालय में ज्वाइनिंग भी होनेवाली थी। वही मधु का ज्वाइनिंग लेटर भी आ चुका था। लेकिन, भगवान को कुछ और ही मंजूर था और आज अपराधियों ने गोली मार हत्या कर दिया है। मृतिका के पिता झगरू राम ने बताया कि उसके मोबाइल पर किसी ने कॉल कर बुलाया था। जैसे ही वह विश्वास पुल के पास पहुंची। उसे गोली मार दिया गया। वही सुचना मिलते ही सिरिसिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया। वही पुलिस का कहना है कि कांड दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। वहीँ लड़की की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उसका कहना है कि पैसे के लिए मेरी बेटी की हत्या कर दी गई। वह जीविका का कैश का काम संभालती थी।

You may have missed