February 21, 2026

भागलपुर : बेखौफ अपराधियों ने मुखिया प्रतिनिधि के भाई को मारी गोली, बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिलें के पुलिस जिला नवगछिया में इन दिनों लगातार हत्याओं का दौर जारी है। वही यह ताज़ा मामला नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र के बैसी पंचायत की है। जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कुमोदी यादव के भाई निकेश यादव की गोली मार हत्या कर दी है। वही इस घटना को बाइक सवार 3 अज्ञात अपराधियों ने अंजाम दिया है। मिली जानकारी ले अनुसार बताया जा रहा है कि निकेश यादव भवानीपुर में एक फोटो स्टेट की दुकान पर फोटो कॉपी करा रहे थे। इसी बीच नवगछिया थाना की ओर से एक बाइक पर सवार 3 की संख्या में आए अपराधियों ने निकेश पर गोली चला दी। निकेश को 3 गोलियां छाती, हाथ व चेहरे पर लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी होकर गिर पड़े।

वही इस घटना की जानकारी मिलते हीं परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से निकेश को उठा कर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया लाया। जहां निकेश की नाज़ुक स्थिति को देख चिकित्सकों ने मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया। जहां रास्ते में हीं निकेश यादव की मौत हो गई। वही इस घटना के कारणों का पता स्पष्ट रूप से नहीं चल पाया है। इस घटना की जानकारी मिलते हीं नवगछिया पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

You may have missed