बोधगया में नशे की हालत 5 को किया गिरफ्तार, ब्रेथ एनालाइजर से जांच होने से शराब पीने की हुई पुष्टि

गया। बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू हैं। शराबबंदी होने के बावजूद राज्य में शराब का अवैध कारोबार हो रहा है। वही लोग शराब का सेवन करने से भी बाज नहीं आ रहे है। लेकिन इसके लिए कड़े कानून का प्रावधान किया गया है। वही इसी कड़ी में बोधगया थाना की पुलिस ने शराब पीने की जुर्म में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को देर शाम शराब पीने के बाद पाचो व्यक्ति बोधगया जा रहे थे। बोधगया जाने के क्रम में बोधगया थाने की पुलिस ने जांच के दौरान पांच शराबियों को गिरफ्तार कर लिया। वही ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने के बाद शराब पीने की पुष्टि की गयी है। गिरफ्तार सभी व्यक्ति अलग अलग जगहों के रहने वाले बताये जा रहे है। जिनमे मोचरीम से राजेश रजक, परैया से एमपी पासवान, भलुआही से उदय कुमार, भागलपुर से अनु कुमार और न्यू तारिडिह से राकेश कुमार शामिल है। वही थाना अध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा ने इस मामले को लेकर बताया हैं की शराब पीने के जुर्म में पांच व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को इन सभी आरोपियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोवि़ड जांच कराने के बाद कोर्ट में पेशी की गई है।

About Post Author

You may have missed