August 18, 2026

पटना एम्स में कोरोना से डाक्टर समेत 3 की मौत, 22 नए मरीज हुए एडमिट

फुलवारी शरीफ। पटना एम्स में बुधवार को डॉक्टर समेत 3 मरीजों की मौत कोरोना से हो गयी, जबकि 22 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों को एडमिट किया गया है।
एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ. संजीव कुमार के मुताबिक पटना एम्स में पटना के 81 वर्षीय सैयद मकबुल करीम, कंकड़बाग के 64 वर्षीय डॉ. ललन कुमार राय जबकि जलालपुर के 72 वर्षीय सुबोध कुमार की मौत हो गयी है। वहीं बुधवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 22 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है, जिसमें पटना, भोजपुर, देवघर, जमुई, गया, सिवान एवं मुंगेर के मरीज शामिल हैं। इसके अलावा एम्स में 6 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया, जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं बुधवार शाम तक आइसोलेशन वार्ड में एडमिट कुल 125 मरीजों का इलाज चल रहा था।

You may have missed