August 21, 2026

पटना एम्स में कोरोना से 1 की मौत, 7 नए मरीज हुए भर्ती

  • 4 मरीज डिस्चार्ज, कुल 40 मरीजों का चल रहा कोरोना का इलाज

फुलवारी शरीफ। पटना एम्स में मंगलवार को 1 मरीज की मौत कोरोना इलाज के दौरान हो गई। वहीं 4 मरीजों को कोरोना से स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज किया गया। इसके अलावा नए मरीजों में 7 मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है, जिन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है।
एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ. संजीव कुमार के मुताबिक पटना एम्स में मंगलवार को पटना कि 58 वर्षीय नीलम कुमारी सिंह की मौत कोरोना से हो गयी। जबकि 7 नये मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिन्हें एम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है। वहीं एम्स में मंगलवार देर शाम तक कुल 40 मरीजों का इलाज आइसोलेशन वार्ड में चल रहा था जिसमें बक्सर, भोजपुर, दरभंगा, वैशाली एवं गया के मरीज शामिल हैं।

You may have missed