कोरोना से जंग में जीविका दीदीयों की भी भूमिका महत्वपूर्ण, बनाए पांच लाख मास्क

पटना। कोरोना से लोगों को बचाने में जीविका दीदीयों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है, जिसे नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है। जीविका दीदी द्वारा बनाए जा रहे मास्क की इस महामारी में लोगों को अत्यंत आवश्कता है। ऐसे में जीविका दीदी युद्धस्तर पर मास्क बनाने का कार्य कर रही हैं, ताकि मास्क की कमी न हो। मंगलवार तक बिहार के अलग-अलग हिस्सों में जीविका समूह ने 5,07,947 मास्क का निर्माण किया गया है। इसमें से अकेले साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने 44 हजार मास्क की खरीद की है।
ग्रामीण एवं संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने मंगलवार को बताया कि बिहार में मास्क की कमी न हो, इसके लिए जीविका समूह लगातार प्रयासरत हैं। छोटे से जिले शेखपुरा तक में इस समूह ने अब तक 66,675 मास्क बनाए हैं। इसके अलावा पूर्वी चंपारण में 51 हजार, मधुबनी में 42979, औरंगाबाद में 28649, प. चंपारण में 23975, गया में 22669, जहानाबाद में 20,892 मास्क बनाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि नालंदा में कार्य देर से शुरू हुआ, मगर इस जिले में भी जीविका समूह ने सिर्फ छह अप्रैल को ही 9100 मास्क बना डाले। उन्होंने कहा कि इन मास्क की स्थानीय बाजार में भी खपत हो रही है। इसके अलावा समाचार पत्रों, बैंक और कई स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा भी अपने कर्मचारियों के लिए यह मास्क बड़ी संख्या में प्रयोग किए जा रहे हैं। सरकार की ओर से भी आम लोगों के बीच इन मास्क का वितरण किया जा रहा है।

About Post Author

You may have missed