September 18, 2026

पटना में कुएं से मिला युवक का शव, दो दिनों से था लापता

पटना । जिले के फुलवारी शरीफ थाना के सकरैचा मुसहरी गढ़ में कुएं से एक व्यक्ति का शव मिला। इसके बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई। मृतक की पहचान मंटू मांझी 25 साल के रूप में हुई। मंटू के पिता लल्लन मांझी ने बताया कि उनका बेटा दो दिनों से लापता था। इसी दौरान शनिवार को उस कुएं के पास छोटे-छोटे बच्चे खेल रहे थे।

बच्चों ने कुएं में लाश की सूचना गांव के लोगों को दी। सूचना मिलते ही लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी व शव को कुएं से निकाला। शव को निकालते हैं उसकी पहचान तुरंत कर ली गई।

मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद ही यह मामला हत्या या आत्महत्या का है, स्पष्ट हो पाएगा।

You may have missed