September 10, 2026

पश्चिम चंपारण : बगहा में 24 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मोबाइल खंगाल कर पुलिस ने शुरू की जांच

मृतक की फाइल फोटो

बगहा। बिहार के पश्चिम चंपारण के बगहा के भैरोगंज थाना क्षेत्र के नड्डा गांव में सोमवार की देर शाम एक युवक ने अपने ही घर में पंखा से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। आत्महत्या करने की सूचना परिजनों को तब लगी जब युवक का फोन बहुत देर से बज रहा था और युवक फोन रिसीव नहीं कर रहा था। जिसके बाद परिजन कमरे में जाकर देखे तो पंखे से लटकता युवक का शव मिला। जिसके बाद घर में हाहाकार मच गया। सूचना पर भैरोगंज थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंच शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भेज दिया। वहीं पुलिस घटना की गहनता से जांच में जुटी हैं । पुलिस ने घटनास्थल से लड़के का मोबाइल जप्त किया है। जिसके कॉल को खाना राज रहा है । भैरोगंज थानाध्यक्ष रामउदय ने बताया कि मृत युवक की पहचान नड्डा वार्ड नम्बर 12 निवासी रामेश्वर सिह के 24 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार सिंह के रूप में की गई हैं।

पुलिस को सूचना मिली कि नड्डा गांव में एक युवक अपने ही घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। पुलिस ने सूचना को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल पहुंचा जहां युवक अपने कमरे में बेड की चादर का पंखा में फंदा लगाकर लटका मिला। पुलिस ने स्थानीय लोग के सहयोग से पंखे से शव को नीचे उतारा गया और पुलिस परिजन सहित आसपास के ग्रामीणों सहित घटना के बाबत पूछताछ कर रही है। परिजनों ने बताया कि युवक अबू धाबी रहकर काम किया करता था। पिछले माह अबू धाबी से 3 साल पर लौटा था। मृत युवक चार भाई-बहनों में इकलौता पुत्र था।

 

You may have missed