October 24, 2026

फतुहा में चोरी की गई बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

फतुहा। नदी थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के बांस तल इलाके से चोरी की गई बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक बांस तल के मनीष कुमार है।

इस बात की पुष्टि करते हुए नदी थाना प्रभारी धर्मेंद्र प्रसाद ने बताया कि पटना से चोरी की गई बाइक को गिरफ्तार युवक पिछले कई दिनों से चला रहा था।

जब इस संबंध में पूछताछ की गई तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। बाइक के कागजात भी संदिग्ध लग रहा है जिसकी जांच की जा रही है।

You may have missed