गया : राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा विष्णुपद मंदिर में की गई पूजा अर्चना, लालू यादव के स्वस्थ होने की गई कामना

गया। बिहार के गया जिलें में RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सिंगापुर गए हुए हैं। वहीं इनके समर्थक गया जी के विष्णुपद मंदिर में भगवान से लालू यादव के स्वस्थ होने की कामना में जुटे हैँ। वही RJD कार्यकर्ताओं ने विधिवत रूप विष्णुपद मंदिर के गर्भ गृह में स्थित विष्णु चरण की पूजा अर्चना की। वही इस पूजा अर्चना में भगवान को दूध से नहाया गया और फिर तुलसी अर्चना की गई। साथ ही में भगवान विष्णु से RJD कार्यकर्ताओं ने लालू प्रसाद यादव के जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की। पूजा करीब एक घंटे तक चली। वही इस मौके पर RJD कार्यकर्ताओं ने कहा कि लालू यादव पूरी तरह से स्वस्थ होकर हमारे बीच आएं और शोसित और वंचित वर्ग को उनका हक दिलाएं। साथ ही में उनके नेतृत्व में RJD को मजबूती मिल सके।

वही इस मौके पर जिला प्रवक्ता भंटा पासवान, नगर अध्यक्ष जितेंद्र यादव जिला महासचिव रंजन यादव सहित कई कार्यकर्ता शामिल। लालू यादव की किडनी ट्रांसप्लांट किया जा रहा है। वह किडनी की समस्या से लंबे से परेशान हैं। उन्हें उनकी बेटी रोहिणी किडनी डोनेट कर रही है। इस खबर से गया के राजद कार्यकर्ता भगवान विष्णु की शरण में विष्णुपद पहुंच चुके हैं। लालू यादव के लिए तुलसी अर्चना करने वाले RJD के कार्यकर्ता भंटा पासवान ने कहा कि भगवान दिल से की गई पुकार को सुनते हैं। हमलोगों ने लालू के बेहतर स्वास्थ्य की कामना भगवान विष्णु से की है। भगवान हम लोगों की जरूर सुनेंगे।

About Post Author

You may have missed