नालंदा : थाने में पुलिस हिरासत में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मामले में तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

नालंदा। जिले के रहुई थाना परिसर में पुलिस हिरासत में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका रहुई के सैदली निवासी रूदल यादव की पत्नी अंजू देवी है। प्रेम प्रसंग में फरार महिला को पुलिस ने पटना से गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसे हिरासत में रखा गया था। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसपी समेत कई वरीय अधिकारी थाने पहुंचे। इस मामले में एसपी के निर्देश पर ओडी प्रभारी, आईओ समेत तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार मृत महिला तीन बच्चों की मां है। उसका पड़ोसी गांव मई फरीदा निवासी लव यादव के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। 21 मई को वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई, जिसके बाद महिला के पति ने रहुई थाना में लव के खिलाफ एफआईआर कराई थी। पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए लव यादव के परिजनों ने बिहार थाना में महिला के पति व भाई के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करवा दिया। छानबीन के बाद बिहार थाना पुलिस महिला व उसके प्रेमी को पटना रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया, जिसके बाद दोनों को रहुई थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस अभिरक्षा में महिला ने रविवार की देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

नालंदा के एसपी हरिप्रसाद ने बताया कि यह पूरा मामला मानवाधिकार से जुड़ा हुआ है। इसको ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम वीडियो रिकॉर्डिंग के बीच डॉक्टरों की टीम करेगी। फिलहाल ओडी डयूटी में तैनात पदाधिकारी, आईओ और एक महिला पुलिस कर्मी को लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है।

 

About Post Author

You may have missed