सारण में डकैतों ने घर में घुसकर की महिला की हत्या, 30 हजार रुपये व सोने चांदी के आभूषण लूट ले गए

सारण। सारण के दाउदपुर में डकैतों ने एक घर में घुसकर महिला की हत्या कर दी और 30 हजार नगद और सोने-चांदी के जेवर लूट लिए। घटना दाउदपुर थान क्षेत्र के बरवां खुर्द टोले लहमारी गांव की है। शनिवार की मध्य रात्रि वकील मियां के घर हथियार के बल चार अपराधी घुस गए। अपराधियों ने घर के सदस्यों को हथियार के बल पर बंधक बना दिया और लूटपाट करने लगे।

इसी बीच एक महिला ने लूटपाट का विरोध किया तो अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। शोर-शराबा सुन आसपास के लोग जब घर की ओर आने लगे तो डकैत फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लिए भेज दिया। दाउदपुर थानेदार विश्व मोहन राम ने बताया कि पूर्व के किसी में हत्या और लूटपाट की बात सामने आ रही है। लड़की के ससुराल वालों ने उसके मायके वालों पर आरोप लगाया है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मृतका की पहचान मुर्तुजा अंसारी की पत्नी रेशम खातून (28) के रूप में हुई है। वकील मियां ने बताया कि उनका बेटा एक माह पहले ही सऊदी अरब से आया था। रोजाना की तरह शनिवार रात भी हमलोग खाना खाकर घर में सो रहे थे, तभी चार डकैतों ने वारदात को अंजाम दिया। डकैतों ने 30 हजार रुपये और सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गया। उनकी बहू अपने पीछे पांच वर्ष की एक बेटी के साथ दुधमुंहा बच्चा छोड़ गईं। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और डकैतों की जल्द से जल्द गिरफ्तार करे।

 

About Post Author

You may have missed