सहरसा में अंधविश्वास में महिला की गोली मारकर हत्या

सहरसा। जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के तरियामा वार्ड सात में शुक्रवार की देर रात महिला की हत्या की गई है। उसकी पहचान नीलम देवी (50) के रूप में हुई है। पति व बेटे ने गांव के ही रहने वाले एक दंपती पर हत्या का आरोप लगाया है।

शनिवार की सुबह महिला का शव देख क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सिमरी बख्तियारपुर थानेदार सह इंस्पेक्टर सुधाकर कुमार ने बताया कि अंधविश्वास में हत्या की बात सामने आ रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

महिला के परिजनों की मानें तो तरियामा वार्ड चार के मनोज शर्मा की पत्नी संजू देवी के घर में काफी दिनों से कोई बीमार है। इसे लेकर नीलम देवी के पति रामदेव साह पर डायन करने का आरोप लगाया जा रहा था। कुछ दिन पहले जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

इसी दौरान देर रात बदमाश रामदेव साह को मारने की नीयत से गोली चलाई। लेकिन गोली महिला के सिर और सीने में दो गोली लगी और फिर मौके पर ही उसकी मौत हो गई। महिला के परिजनों में कोहराम मचा गया है। उन्होंने हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

About Post Author

You may have missed