आरा में अपराधियों का बढ़ा आतंक, आरा में एक महिला की गोली मारकर हुई हत्या
आरा। बिहार में इन दिनों अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। बिहार में आए दिन सामने आ रही आपराधिक वारदातों को देखकर यही लगता है। बता दे कि पिछले दिनों ही एक मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी वही आज अपराधियों ने दिनदहाड़े एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। महिला की हत्या की नगर थाना क्षेत्र के धनुपरा गांव में की गयी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। बता दे की जिस प्रकार अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं वही पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। वैसे में माना जा रहा हैं कि इस तरह से हो रही आपराधिक घटनाओं से इलाके के लोग भी सकते में हैं।

