मुजफ्फरपुर : फाइनेंस कंपनी के कर्मी ने झांसा देकर विधवा से की शादी, सच्चाई सामने आने पर बच्चे को अगवा कर जान से मरने की धमकी

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर झांसा देकर एक विधवा से शादी करने का मामला सामने आया है। वही जब इसका खुलासा हुआ तो फाइनेंस कंपनी के कर्मी ने महिला के बच्चे का अपहरण कर लिया। वही मामला औराई थाना क्षेत्र का है। जहाँ एक महिला के पति की मौत एक वर्ष पूर्व सड़क हादसे में हो गयी थी। वही उसे एक 3 साल का बच्चा है। वही इसी दौरान उसकी पहचान एक युवक से हुई। बताया जा रहा है की फाइनेंस कंपनी में काम करता था। वही उसने उमर अली की जगह अपना नाम दीपक बताया। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हुआ। वही आरोपी ने एक कागज पर उससे साइन करा लिया और कहा कि कोर्ट मैरेज कर लिए हैं। फिर दोनों साथ रहने लगे। वही अचानक से पीड़िता को उसकी सच्चाई पता लगी तो उसने विरोध जताया। जिसके बाद आरोपी ने उसके और बच्चे के साथ मारपीट की। वही पीड़िता घर छोड़कर बच्चे को लेकर अपने मायके चली गयी।

परन्तु आरोपी ने वहां पहुंचकर चुपके से उसके बच्चे को अगवा कर लिया। वही अब उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। वह लगातार पीड़िता को कॉल कर धमका रहा है। वही उसने महिला के 3 साल के बच्चे का भी अपहरण कर रखा है। वही पुलिस सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर में छापेमारी तो कर रही है। लेकिन उसका सुराग नहीं मिला है। वही इस बीच आरोपी ने पीड़िता को वीडियो कॉल किया। उसे उसका बच्चा दिखाया। फिर उसका गला दबाने लगा। यह देख महिला ने स्क्रीन शार्ट ले लिया। वही आरोपी ने उसे केस न करने की धमकी भी दी। वही कहा कि अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना। इसके बाद कॉल काट दिया। वही पीड़िता ने वह तस्वीर पुलिस को सौंपी है और बताया कि बच्चे की जान खतरे में है। अविलंब उसे बचाने की गुहार लगाई है। वही सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर और औराई थाने की पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। हालाँकि बच्चे की मां समेत पूरा परिवार दहशत में है। वही उनलोगों को चिंता सता रही है कि आरोपी बच्चे के साथ कुछ भी कर सकता है। वही घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के परिजन पर भी दवाब बनाया है। वही अबतक उसका सुराग नहीं मिला है। पुलिस की माने तो आरोपी के मोबाइल का लोकेशन बार-बार बदल रहा है। इसके अलावा अक्सर उसका नम्बर स्विच ऑफ रहता है। इस कारण उस तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। परन्तु पुलिस उसकी तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

About Post Author

You may have missed