बिहार : समस्तीपुर में अखाड़ा खेलने के विवाद में एक युवक की गई जान, जनाजा से लौट रहे लोगों पर हमला

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर में मुहर्रम के दौरान अखाड़ा खेलने को लेकर लिलहौल और गोरियारी गांव के युवकों के बीच विवाद हो गया था। जिसके बाद हुई मारपीट में एक युवक जख्मी हो गया था। जिसकी बुधवार की रात मौत हो गई। जिससे दोनों गांव के लोगों में तनाव है। वही पुलिस दोनों गांव की स्थिति पर नजर रख रही है। वही सिंघिया थानाध्यक्ष केके मंडल ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। किसी पक्ष ने आवेदन नहीं दिया है। वही आवेदन मिलने पर समुचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। वही मृत युवक गणेशी मुखिया गोरियारी गांव के रघुवीर मुखिया का बेटा था। वही लोगों ने बताया कि मुहर्रम से एक दिन पहले रात में गोरियारी के लोग लिलहौल गांव अखाड़ा खेलने गये थे। वही उस दौरान दोनों गांव के युवक पहले अखाड़ा खेलने के विवाद को लेकर उलझ गए। वही गोरियारी के युवकों की लिलहौल के युवकों ने पिटाई कर दी। वही ग्रामीणों ने दोनों गांव के युवकों को शांत कराया। वही बुधवार दोपहर लिलहौल गांव निवासी अजीम नदाफ की मौत हो गई। जिसे दफनाने के लिए लोग गोरियारी स्थित कब्रिस्तान गये थे। वही जनाजा दफन कर लौटने के क्रम में गोरियारी के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर रोड़बाजी की।

वही इसी दौरान किसी ने कुल्हाड़ी से गणेशी मुखिया के सिर पर वार कर दिया। जिससे वह बेहोश होकर गिर गया। उसे लोगों ने सिंघिया अस्पताल में भर्ती कराया। वही प्राथमिक उपचार के बाद उसे डॉक्टर ने घर भेज दिया। वही परिजन ने बताया कि रात में अधिक तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो गयी। बता दे की परिजनों का आरोप कि अस्पताल में सही तरीके से उसका इलाज नहीं किया गया। परिजनों ने कहा की रेफर करने का आग्रह करने के बाद भी न रेफर किया गया और न ही अपनी देखरेख में अस्पताल में रखा गया। वही मारपीट में चोटिल पंचायत के सरपंच मो. असलम ने बताया कि विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत बुलाने पर सहमति बनी थी। इसके बावजूद जनाजा दफन कर लौट रहे लोगों पर हमला कर दिया। वही शांत करने पहुंचे तो हम पर भी ईंट से वार किया। इसमें काफी चोट आयी। बाद में पुलिस के आने के बाद मामला शांत हो सका था।

 

 

About Post Author

You may have missed