August 19, 2026

जमुई : नदी में नहाने गए दो भाई डूबे, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

जमुई। बिहार के जमुई जिले के गरही थाना क्षेत्र अंतर्गत पनभरवा नदी बालू घाट के गड्ढे में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वही इस हादसे में मृतक बच्चों की पहचान पनभरवा निवासी संतोष यादव के पुत्र 10 वर्षीय के कुणाल यादव और सिकंदरा प्रखंड के नर्मदा निवासी 11 वर्ष के सकलदेव यादव के पुत्र पवन कुमार के रूप में हुई है। वही इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई है। स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार, पवन कुमार अपने मामा के घर अपनी मां के साथ रक्षाबंधन के दिन आया था। शनिवार की सुबह वह अपने ममेरे भाई कुणाल यादव के साथ नदी में स्नान करने गया था। वही इसी दौरान नदी में बालू उठाव के कारण ज्यादा गड्ढा होने के कारण दोनों बच्चे पानी में डूब गए। वही दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों के शव को काफी मशक्कत के बाद गड्ढे से निकाला गया। वही दो भाइयों के मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों बच्चों के शवों को सड़क पर रख बड़ीबाग-गरही मार्ग को जाम कर दिया है। वही इस मामले को लेकर खैरा अंचलाधिकारी राम उरांव ने कहा कि ग्रामीणों ने जो आरोप लगाया है, वह सही है। नदी में बालू संवेदकों के द्वारा ज्यादा गड्ढा किया है। गरही पुलिस संवेदकों द्वारा नदी में ज्यादा गड्ढा करने बात का बचाव करते दिखी।

You may have missed