बिहार पंचायत चुनाव : आठवें चरण का मतदान आज, सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बिहार पंचायत चुनाव। बिहार पंचायत चुनाव के आठवें चरण के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया हैं। इसके लिए सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर इवीएम लेकर पोलिंग स्टाफ पहुंचने लगे हैं। मतदान केंद्रों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही वहां आसपास निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। पुलिस मुख्यालय के अनुसार, 36 जिलों के 54 प्रखंडों की 834 पंचायतों में सुबह 7 बजे से होनेवाले मतदान के लिए 40 हजार से अधिक पुलिस अधिकारियों व जवानों को लगाया गया है।

इसमें जिला पुलिस के अलावा विशेष सशस्त्र पुलिस, गृह रक्षक और सैप के जवान भी शामिल हैं। वही इस इस चरण में कुल 11 हजार 599 बूथों में से 614 बूथ नक्सल प्रभावित हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, आठवें चरण में 66 लाख 55 हजार 233 वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 35 लाख 02 हजार 260 पुरुष एवं 31 लाख 52 हजार 763 महिला एवं 210 अन्य मतदाता शामिल हैं। इस चरण के तहत राज्य में 25561 सीटों के लिए चुनाव होगा।

About Post Author

You may have missed