गांव की महिलाएं सिर्फ़ सहभागिता नहीं, वरण बनी बदलाव की अग्रणी शक्ति: आनंद माधव

भागलपुर। सुल्तानगंज विधानसभा के गॉंव गॉंव में कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाया जा रहा “माई बहिन मान योजना” और “हर घर झंडा अभियान” के निरंतर सफल आयोजन ने यह साबित कर दिया कि अब गांव की महिलाएं सिर्फ़ सहभागिता नहीं वरण बदलाव की अग्रणी शक्ति बन चुकी हैं। ये बात बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आनन्द माधव ने आज माई बहिन मान योजना के अंतर्गत 5000 से अधिक महिलाओं को निबंधित करते हुए तथा 3000 से अधिक महिलाओं द्वारा उनके घरों पर कांग्रेस का झंडा लहराने के बाद कही।उन्होंने कहा कि इस पहल ने घर-घर तक महिलाओं में सम्मान की भावना पहुँचाई है तथा समाज में एक नई चेतना जाग्रत किया है, जहां हर बहन खुद को सुरक्षित, सशक्त और स्वाभिमानी महसूस कर रही है। यह अभियान राजनीतिक दिखावे से कहीं आगे, एक जन-आधारित सामाजिक क्रांति बन चुका है, और सुल्तानगंज अब उन चुनिंदा क्षेत्रों में शामिल है जहां विकास की नींव लोगों के आत्मसम्मान पर रखी जा रही है।पिछले बीस दिनों में 5000 से ज्यादा बहनों ने इस योजना के अंतर्गत अपना निबंधन ऑनलाइन करवाया लिया है और यह अभियान अभी जारी है। नियोजन करवाने के लिये महिलायें उत्साहित हो घंटो कतार बद्ध रहती हैं। आनन्द माधव ने बताया कि “माई बहिन मान योजना” के अंतर्गत कांग्रेस पार्टी की अगुवाई में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर बिहार राज्य की पात्र बहनों और बेटियों को प्रति माह 2500 की आर्थिक सहायता सीधे दी जाएगी जो सीधे उनके बैंक खातों में जाएगी। यह योजना न केवल आर्थिक राहत देगी, बल्कि बिहार की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त भी बनाएगी। उन्होनें बताया कि कांग्रेस शासित राज्यों में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को गंभीरता से लिया जाता है। उनकी आर्थिक सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। कांग्रेस शासित राज्यों में इस तरह की योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया जा रहा है। आनन्द माधव ने बताया कि हमारा लक्ष्य अधिकतम जरूरतमंद महिलाओं को यह लाभ पहुँचाने, उनके चेहरे पर मुस्कान लाना है। कांग्रेस पार्टी यह वचन देती है कि बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही “माई बहिन मान योजना” के तहत हर पात्र बहन और बेटी के खाते में ₹2500 प्रति माह की राशि ट्रांसफर की जाएगी। यह योजना बिहार की बहनों और बेटियों की ज़िंदगी में मुस्कान लायेगी।

You may have missed