खगड़िया में लड़कियों की शराब पार्टी का वीडियो वायरल, विडियो बनाने वाले युवक पर लगाया रेप का आरोप

पटना, (राज कुमार)। प्रदेश में शराबबंदी कानून के लागू होने के बाद जहां एक और प्रशासन पूर्ण शराबबंदी का दावा कर रही है वही राज्य के अलग-अलग हिस्सों से आए दिन शराब से जुड़ी खबरें सामने आती रहती है। जहां बिहार के मुख्यमंत्री राज्य में पूर्ण शराब बंदी लागू करने के लिए हर तरह के प्रयास करते हुए नजर आ रहे हैं वहीं बिहार के 1 जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो बिहार सरकार के पूर्ण शराबबंदी के दावे को गलत साबित करने का काम कर रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बिहार के खगड़िया जिले से एक वीडियो हिंदी में सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लड़कियां शराब पार्टी करती हुई दिखाई दे रही है। इसके साथ साथ वीडियो में एक लड़की यह कहती नजर आ रही है कि यह दारू है और यह सारे गमों को मिटा देता है।
जानिए क्या है पूरा मामला
खगड़िया में लड़कियों की शराब पार्टी का वीडियो सामने आया है। वीडियो में 3 लड़कियां घर में बैठकर शराब पी रही हैं। उनके साथ कुछ लड़के भी बैठे हैं। लड़कियों का कहना है कि युवक ने शराब पिलाई। और इसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया है। वीडियो में एक लड़की कहती है कि एक पैग और बना दो प्लीज मेरी शराब गिर गई है। दूसरी कहती है कि ये शराब भी खूब है, गम मिटाती है। बुरे लोगों को दूर करती है। अच्छे लोगों को पास लाती है। शराब पार्टी के बाद लड़कियों ने भोजपुरी गानों पर डांस भी करती हुई नज़र आ रही हैं। जानकारी के मुताबिक, वीडियो रविवार 12 जून का बताया जा रहा है। लड़कियों ने चित्रगुप्त थाना क्षेत्र के पटेल चौक निवासी अमित कुमार के खिलाफ वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है। वही लड़की सुपौल की रहने वाली है। वो एक महीने से शिक्षक मुन्ना कुमार के घर के फर्स्ट फ्लोर पर किराए से रहती थी। वो एक निजी कंपनी में जॉब करती है। वही वीडियो वायरल होने के बाद गुरुवार की देर रात उत्पाद पुलिस और चित्रगुप्त थाना पुलिस ने युवती की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की। लेकिन लड़कियां नहीं मिली। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि युवती ने ब्लैकमेलिंग और यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।

About Post Author

You may have missed