शेखपुरा में कांवरियों से भरा वाहन पलटने से दर्दनाक हादसा : एक महिला की मौत, 6 कांवरिया गंभीर रूप से घायल

शेखपुरा। बिहार के शेखपुरा में कांवरियों से भरा वाहन पलटा गया। घटना के एक महिला कांवरिया की मौत हो गई, जबकि 6 कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृत महिला की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, घटना शेखपुरा के कुसुंबा ओपी के पास की है। कांवरियों से भरा वहान देवघर से लौट रहा था। इसी दौरान घटना में महिला कांवरिया की मौत गई। वहीं, 6 कांवरिया बुरी तरह घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। वही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृत महिला की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

About Post Author

You may have missed