राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बन सकते हैं कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, जल्द होगी अधिकारिक घोषणा

नई दिल्ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की पेशकश चल रही है। पार्टी ने एकजुटता के साथ गहलोत के नाम पर मुहर लगाईं है। हालांकि अभी तक कांग्रेस की तरफ से कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है। वही यह कहा जा रहा हैं की इस संबध में केवल औपचारिक घोषणा होना ही बाकि है। वही पूर्व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांघी का कहना है कि उनके परिवार के अलावे किसी और के नाम पर विचार किया जाए। पार्टी के कुछ लोग चाहते थे कि प्रियंका गांधी इस पद को संभालें, लेकिन राहुल राहुल गांधी ने साफ़ मना कर दिया है।

बताया जा रहा हैं की कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार ने यह फैसला पार्टी हित में सोच कर लिया है। कारण यह है कि मोदी सरकार वंशवाद के मुद्दे को हर चुनाव में उठाती है और इस मुद्दे का फायदा भी बीजेपी को बहुत मिलता है। यही वजह है कि अशोक गहलोत को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने का फैसला किया गया है।

About Post Author

You may have missed