टीकाकरण@100 करोड़ : स्वास्थ्यकर्मियों और चिकित्सकों को किया गया सम्मानित

  • कोरोना के विरुद्ध देश ने निर्णायक युद्ध लड़ा : मंत्री नितिन नवीन

पटना। बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने गुरूवार को 100 करोड़ टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए होटल पाटलिपुत्र अशोक स्थित टीकाकरण केंद्र पर स्वास्थ्यकर्मियों और चिकित्सकों को सम्मानित किया। उन्होंने पीएम मोदी तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का धन्यवाद करते हुए कहा कि भारत जैसे विशाल जनसंख्या वाले देश में जहां संसाधनों की कमी के साथ भौगोलिक परिस्थितियों की भी विषमता है, वैसी स्थिति में हासिल इस उपलब्धि पर प्रदेश और देश के सभी वैज्ञानिकों, चिकित्सक और चिकित्सा जगत से जुड़े सभी स्वास्थकर्मी तथा देश की जनता बधाई के पात्र हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने कोरोना के विरुद्ध अपने संसाधनों को विकसित कर निर्णायक युद्ध लड़ा है और देशवासियों ने अपनी जीत सुनिश्चित की है।


मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि विश्व का सबसे बड़ा मुफ्त टीकाकरण अभियान प्रधानमंत्री के व्यापक सोच का परिणाम है। आज देश की अर्थव्यवस्था भी धीरे-धीरे वापस विकासात्मक हो रही है और हम मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर में लगातार अपनी लक्ष्य के प्रति अग्रसारित हो आत्मनिर्भर हो रहे हैं।

अश्विनी चौबे ने प्रधानमंत्री और भारतवासियों को बधाई दी
पटना। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने 100 करोड़ कोरोना वैक्सीन का लक्ष्य पूरा होने के पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और समस्त भारतवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। इसको ऐतिहासिक करार देते हुए श्री चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने वह कर दिखाया, जिसको कभी असंभव माना जाता था। मोदी के असाधारण नेतृत्व, हमारे वैज्ञानिकों, चिकित्सकों, कोरोना वॉरियर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स के मेहनत और आम जनता के सक्रिय सहयोग से ही यह संभव को पाया है।
केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने कहा कि 16 जनवरी 2021 को कोरोना का पहला डोज देने के बाद 10 महीने के अंदर भारत ने 100 करोड़ डोज का लक्ष्य पूरा कर इतिहास रच दिया। संपूर्ण भारत में अब तक 30 करोड़ लोगों को दोनों डोज और 70 करोड़ लोगों को सिंगल डोज लग चुका है। इसमें देश के 75% युवा आबादी को सिंगल डोज और 31% आबादी को दोनों डोज लग चुका है।

About Post Author

You may have missed