ओपेन पंजाब सेइशिनकाई कराटे चैम्पियनशिप 2021 में बिहारी लड़के-लड़कियों का जलवा, बिहार के नाम 10 गोल्ड, 04 सिल्वर, 08 ब्रॉज पदक

फुलवारी शरीफ (अजीत)। आल पंजाब सेइशिनकाई शितोरियो कराटे- डू एसोशिएशन के तत्वावधान में ओपेन पंजाब सेइशिनकाई कराटे चैम्पियनशिप 2021 का आयोजन पंजाब (लुधियाना) के मेघा रेसोट में किया गया। इस प्रतियोगिता में बिहार के खिलाड़ियों ने भाग लेकर जलवा दिखाया और अपने प्रदर्शन से राज्य का नाम रौशन किया। जिसमें बिहार के खिलाड़ियों ने अपने वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किये। विजयी प्रतिभागियों के लिये अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी में विस्डम गर्ल्स ग्लोबल स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन कर हौसला अफजाई की गई। साथ ही पदक पाने वाले लड़के-लड़कियों को प्रमाणपत्र के साथ सम्मानित भी किया गया।
जानकारी के मुताबिक इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार की झोली में 10 गोल्ड, 04 सिल्वर, 08 ब्रॉज पदक आया। आल बिहार सेइशिनकाई रितोरियो कराटे डू एसोसिएशन के महासचिव सिहान गौतम कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में लगभग 700 सौ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभाग करने वाले राज्यों में बिहार, पंजाब, बंगाल, हरियाणा, जम्मू काशमीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली आदि ने हिस्सा लिया। इन सभी खिलाड़ियों को सेइशिनकाई बिहार के गणमान पदाधिकारियों एवं संघ के संरक्षक बीएन झा ने बिहार कराटे टीम को प्रतियोगिता में सफल होने पर सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। कोच सिहान गौतम कुमार, मैनेजर निशा पाल एवं सौरभ कुमार के साथ सुभाष कुमार एवं आयुष कुमार ने प्रदर्शन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
इन्हें मिला पदक
पूजा चन्द्र, दत्ता प्रज्ञा सिंह, प्रीती राज, फैजान हुसैन, रहिस कुमार, प्रिंस कुमार पंडित, रूद्र कुमार, अन्सुमन सिंह ,सौरभ कुमार, शशि रंजन सिंह सूर्या को गोल्ड पदक मिले। वहीं तुषार कुमार दास, युवराज सिंह, आदित्या कुमार, सौरभ कुमार को सिल्वर मेडल एवं दत्ता विश्वेश सिंह, आयुष कुमार, सोनू कुमार, रिशित गुप्ता, सत्यम कुमार, रौशन कुमार, अवधेश कुमार, ठाकुर मनु सिंह को कांस्य पदक मिला।

About Post Author

You may have missed