राजद के जनता दरबार में आये लोगों ने किया हंगामा, कहा- घंटो से खड़े लोग नही, बस पैरवी वालों की सुन रहे मंत्री

पटना। राजधानी पटना में राजद के जनता दरबार में लोगों ने मंगलवार को हंगामा किया। दूर-दराज से फरियाद लगाने आए लोगों ने जनता दरबार में मौजूद नेताओं पर मनमानी का आरोप लगाया। उनका कहना है कि हमलोग सुबह से खड़ें हैं। लेकिन केवल पैरवी वाले लोगों को मौका दिया जा रहा। वहीं राजद के कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को समझाया गया। राजद की जनता दरबार की आज से ही शुरूआत हुई है। नई आरजेडी की कमान युवा नेता तेजस्वी यादव के हाथ में है। लालू प्रसाद की प्रशासकीय कार्यशैली से खुद को अलग करने में लगी है पार्टी। वह बतौर हेल्थ मिनिस्टर तेजस्वी यादव बड़े-छोटे सरकारी अस्पतालों में न सिर्फ औचक निरीक्षण कर रहे हैं बल्कि अफसरों के साथ मीटिंग आदि भी कर रहे हैं। अब उनकी पार्टी से जुड़े तमाम मंत्री राजद कार्यालय में जनता दरबार लगाएंगे। राजद के जनता दरबार की शुरुआत राजद के वरिष्ठ नेता और भूमि सुधार विभाग सहित गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री आलोक मेहता ने की। आलोक मेहता के साथ ही आईटी मंत्री मो. इसराईल मंसूरी भी मंगलवार को जनता दरबार लगाया।

राजद कार्यालय में मंत्रियों द्वारा जनता दरबार की परंपरा नहीं के बराबर रही है। जब पिछली बार लालू प्रसाद और नीतीश कुमार की सरकार बनी थी और तेजप्रताप यादव स्वास्थ्य मंत्री बने थे उस समय तेजप्रताप यादव ने वहां कुछ जनता दरबार लगाए थे। अब ‘सुनवाई’ नाम से राजद का जनता दरबार शुरू हो रहा है। अभी आरजेडी में 15 मंत्री हैं। इसमें उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी हैं। वही इस जनता दरबार के माध्यम से राजद चाहती है कि उसकी पकड़ आम लोगों में और बढ़े।

About Post Author

You may have missed