नुपुर शर्मा के खिलाफ यूपी में जुम्मे की नमाज के बाद हंगामा, प्रयागराज में पथराव से कई लोग घायल

यूपी। पैगंबर मोहम्मद पर भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा की टिप्पणी के खिलाफ लगातार दूसरे जुमा पर यूपी में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अलग अलग जिलों में प्रदर्शन किया। प्रयागराज, लखनऊ, मुरादाबाद और सहारनपुर में हंगामा और नारेबाजी हुई। सबसे ज्यादा स्थिति प्रयागराज में बिगड़ गई। यहां के अटाला में जुमे की नमाज के बाद पहले नारेबाजी और हंगामा हुआ। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो पथराव शुरू हो गया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर उपद्रव कर रहे लोगों को खदेड़ा। इसके बाद भी उपद्रवी शांत नहीं हुए तो आंसू गैस के गोलो छोड़े गए। हवाई फायरिंग भी की गई। पथऱाव में आईजी राकेश सिंह भी घायल हो गए हैं। इसके अलावा कई पुलिस वाले जख्मी हुए हैं। जानकारी के अनुसार, उपद्रवियों ने एक ट्राली में आग लगा दी है। पुलिस उन्हें आगजनी से रोकने के लिए हवाई फायरिंग कर रही है। डीएम, एसएसपी और मीडियाकर्मियों को भी पत्थर लगे हैं। कई आरपीएफ जवान भी घायल हुए हैं। वही बताया जा रहा हैं की डेढ़ घंटे से लगातार पत्थरबाजी हो रही है।
आरपीएफ ने उपद्रवियों को गलियों में खदेड़ा, 1 घटें तक होती रही पत्थरबाजी
बताया जा रहा हैं की आरपीएफ ने उपद्रवियों को गलियों में खदेड़ा इसके बाद भी रुक-रुक कर पत्थरबाजी होती रही। प्रयागराज में डीएम संजय कुमार खत्री और एसएसपी अजय कुमार भी जुमे की नमाज से पहले चौक जामा मस्जिद के बाहर पहुंचे और लोगों से शांति की अपील की। बताया जा रहा है कि जुमे की नमाज के बाद पुलिस की सतर्कता के बावजूद अटाला चौराहा और उसके आसपास की गलियों में मौजूद नाबालिग लड़कों को आगे करके अराजकतत्वों ने बवाल करा दिया। गली से लड़कों ने पुलिस टीम पर पथराव करना शुरू कर दिया। इसमें आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं। पुलिस अधिकारी लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन भीड़ अराजक होती रही। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने नूपुर शर्मा को फांसी देने की मांग की। तनावपूर्ण माहौल में पुलिस व प्रशासन के अफसर बातचीत करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, सहारनपुर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी हंगामा किया। जुमे की नमाज के बाद सहारनपुर की सड़कों पर उतरे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने 15 से 20 मिनट तक मस्जिद के बाहर जमकर नारेबाजी की। सहारनपुर की जामा मस्जिद में 1:00 बजे जुमे की नमाज शुरू हुई। इसके बाद नमाज खत्म कर जब नमाजी मस्जिद से बाहर निकले तब उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। हाथ मे तिरंगा लेकर पहुंचे युवाओं ने भी प्रदर्शन किया।

About Post Author

You may have missed