सीतामढ़ी में हैवान चाचा ने 11 वर्षीय भतीजे को मार डाला, शव को जंगल में छोड़ हुआ फरार

मृत बच्चें की फाइल फोटो

  • जमीनी विवाद में हत्या की आशंका; बच्चे की दोनों आंखों को चाचा ने फोड़ा, हाथ पैर के नाखून भी निकालें

सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी में चाचा ने 11 साल के बच्चे की हत्या कर दी। पहले उसकी दोनों आंख फोड़ दी। फिर एक आंख निकाल ली। यही नहीं हाथ और पैर के नाखून भी उखाड़ लिए। इसके बाद शव को जंगल में ही छोड़कर फरार हो गए। घटना जिले के सहीयारा थाना क्षेत्र के भीखा हरिकेश गांव की है। पुलिस ने दो आरोपी राजा और निखिल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लड़के के रिश्ते में चाचा लगेंगे। दोनों परिवार आपस में पटीदार हैं और उनके बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। आरोपियों का लड़के के घर से बस 30 मीटर की दूरी पर है। परिजनों ने कहा कि सन्नी कुमार पांचवीं कक्षा में पढ़ता था। शनिवार शाम में सन्नी गांव के मठ पर खेल रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ लोग उसे उठाकर ले गए। रविवार देर शाम ग्रामीणों को शव मिलने की सूचना मिली तो दंग रह गए। वही घटना के बाद से इलाके के दहशत का माहौल है।
गांव के दो लोगों पर लगाया था अपहरण का आरोप
मृतक सन्नी की बहन ने कहा कि शनिवार को ही सन्नी का अपहरण हुआ था। इसके बाद रविवार सुबह को पुलिस से बरामदगी की गुहार लगाई। लेकिन देर शाम सन्नी की लाश मिली। अगर पुलिस समय रहते सन्नी को ढूंढ लेती तो शायद उसकी जान बच सकती थी। पुलिस आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इस तरीके से मेरे भाई की हत्या हुई, उसी तरीके से उन सब को मरना चाहिए। परिजनों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करें।
मृतक के पिता बिपिन कुमार सिंह ने लिखित आवेदन में गांव के ही निखिल कुमार और राजा कुमार पर अपहरण का आरोप लगाया गया था। अब उन्हीं पर हत्या का आरोप है। पुलिस आरोपी के घर पहुंची लेकिन आरोपी घर छोड़कर फरार थे। थानेदार अवध किशोर राम ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।

About Post Author

You may have missed