नवादा में आनियंत्रित ऑटो के नदी में गिरने से महिला की मौत, अन्य आठ घायल

नवादा। बिहार के नवादा में एक तेज रफ्तार आनियंत्रित टेंपो नदी में पलट गई। 20 फीट नीचे टेंपो गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला सोमवार जहां नरहट थाना क्षेत्र के गंगटा के पास का है। तीन घायलों का प्राथमिक उपचार नरहट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। सभी को सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया गया है। मृतका की पहचान चिंता देवी 45 वर्ष के रूप में हुई। मृतका का पति महेंद्र चौधरी ने बताया कि मेरी पत्नी टेंपो पर सवार होकर हजरतपुर से शेखपुरा बाजार जा रही थी। इसी दौरान गंगटा के पास नवनिर्मित पुल के पास टेंपो पलट गई। जिसमें मेरी पत्नी की मौत हो गई। जबकि साथ में उसी टेंपो पर सवार मेरी मां जीरा देवी तथा भभु लक्ष्मीनिया देवी पति ब्रह्मदेव चौधरी घायल हो गई। इस परिवार के इन तीन लोगों के अलावा टेंपो पर बेबी खातून पति गुलाम सरवर ग्राम हजरतपुर भी सवार थी। वह भी शेखपुरा बाजार जा रही थी।

वही टेंपो पलट जाने के पश्चात बेबी खातून भी बुरी तरह घायल हो गई। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया गया है। वही घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। दुर्घटना बाद टेंपो चालक फरार हो गया। वह भी हजरतपुर गांव का ही निवासी बताया गया है। पुलिस टेंपो को जब्त कर ली है। घटना से संबंधित गांव में मातम पसर गया है। मृतका के घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। जानकारी मिलते मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिए हैं।

About Post Author

You may have missed