नवादा में आपसी विवाद में चली गोली : क्लास में बैठने के लिए दो छात्र आपस मे भिड़े, बीच बचाव करने आए तीसरे स्टूडेंट को पेट में मारी गोली

नवादा। बिहार के नवादा जिलें में एक कोचिंग के छात्र ने दूसरे छात्र को गोली मार दी। दोनों के बीच एक दिन पहले ही बेंच पर बैठने के लिए लड़ाई हुई थी। वही बुधवार को कोचिंग पहुंचते ही दोनों लड़ने लगे। इसी बीच तीसरा छात्र बीच बचाव करने आया। तभी एक ने उस पर गोली चला दी। वही गोली पेट के आर पार हो गई। वही यह पूरा मामला शहर के नवीन नगर में स्थित एक कोचिंग सेंटर का है। छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं एक अन्य छात्र को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गोली लगने से जख्मी छात्र को बेहतर इलाज के लिए विम्स पावापुरी रेफर कर दिया गया। बता दे की घायल दोनों छात्र इंटर के स्टूडेंट हैं। घायल छात्रों में हर नारायणपुर गांव निवासी महेंद्र कुमार के पुत्र रजनीश कुमार और नारदीगंज थाना क्षेत्र के डोमावर गांव निवासी सुधीर कुमार के पुत्र ऋतिक रोशन शामिल है। वही रजनीश कुमार को गोली लगी है। गोली मारने वाला छात्र अभी फरार है। मिली जानकरी के अनुसार बताया जा रहा है की सोमवार को नवीन नगर स्थित सिल्वर कोचिंग सेंटर में बैठने को लेकर रितिक रोशन का एक छात्र से विवाद हुआ थी।

वही इसी विवाद में दोनों आपस में भिड़ गए। वहीं मंगलवार को एक छात्र कोचिंग नहीं आया। जैसे ही बुधवार को छात्र कोचिंग में प्रवेश किया उसी दौरान दूसरे छात्र ने जमकर पिटाई की। बीच बचाव करने आए रजनीश को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली की आवाज सुनने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जिसके बाद स्थानीय कोचिंग संचालक भी दनादन अपने कोचिंग को बंद करना शुरू कर दिया। वही इस गोलीबारी की घटना पुलिस को मिली मौके पर पहुंचकर युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। रजनीश कुमार की गोली लगने के बाद हालत काफी गंभीर है। जिसे चिंताजनक हालत में रेफर कर दिया गया है। गोली मारने वाले युवक की तलाश में जुट गई है। हालांकि इस मामले पर थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने कहा है कि आपसी विवाद में गोली चली है। मामले की जांच की जा रही है। बता दे की युवक के पेट में गोली लगी है।

About Post Author

You may have missed