November 30, 2023

मनीषा पांडेय तथा तनुज वर्मा भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल- मिलन समारोह में जुटे बड़े-बड़े दिग्गज

पटना।बिहार भाजपा के दो नेताओं ने आज भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया।राजधानी पटना के सदाकत आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक मिलन समारोह में भाजपा नेत्री मनीषा पांडेय तथा तनुज वर्मा ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय,प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह, विधायक दल के नेता अजीत शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा,कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, संगठन सचिव ब्रजेश पांडेय समेत कई नेता उपस्थित थे।मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र खतरे में है।विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। पूरा देश देख रहा है किस प्रकार नरेंद्र मोदी सरकार तानाशाही पर उतर गई है।उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में देश की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।मिलन समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि भाजपा के इन दो नेताओं के पार्टी में आने से पार्टी मजबूत हुई है।उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कई दलों के नेता तथा कार्यकर्ता कांग्रेस से जुड़ेंगे और सबों का कांग्रेस में स्वागत है।उन्होंने कहा कि देश में अगली सरकार कांग्रेस की ही बनेगी।इस मौके पर विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने केंद्र की भाजपा सरकार के अत्याचारी कदमों का जमकर विरोध किया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने संबोधित करते हुए कहा कि जल्द ही देश की जनता तानाशाही मोदी सरकार को रसातल में पहुंचाएगी।आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत निश्चित है।

About Post Author

You may have missed