मिलन समारोह में हम ‘सेकुलर’ के दो बड़े नेता कांग्रेस में शामिल-प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने किया स्वागत

पटना।हम सेकुलर के दो बड़े नेता आज सदाकत आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक मिलन समारोह में कांग्रेस में शामिल हो गए। हम सेकुलर के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं झारखंड संगठन के प्रभारी फैज सिद्दीकी तथा हम सेकुलर की प्रदेश उपाध्यक्ष तथा प्रदेश महिला अध्यक्ष अखिल भारतीय धोबी महासभा के साधना देवी रजक इन दोनों ने आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह,पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा,कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी,ब्रजेश पांडेय पूर्व विधायक बंटी चौधरी , ब्रजेश प्रसाद मुनन ,राजकुमार राजन ,लाल बाबू लाल ,आनंद माधव ,प्रभात कुमार सिंह ,निर्मल वर्मा समेत कई नेता इस मौके पर उपस्थित रहें।
कांग्रेस कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह के दौरान हम सेकुलर के इन दोनों नेताओं ने कांग्रेस का दामन थामते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों से ही देश में बदलाव संभव है।उन्होंने कहा कि आज देश को कांग्रेस की आवश्यकता है।देश को बचाने के लिए तथा कांग्रेस को मजबूत करने के लिए इस पार्टी में वे शामिल हो रहे हैं।आने वाले दिनों में पार्टी की मजबूती के लिए लगातार संघर्ष करेंगे।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने इन दोनों नेताओं का पार्टी में स्वागत किया।उन्होंने कहा कि इनके आने से पार्टी और मजबूत होगी।
पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर ने इस मौके पर केंद्र की भाजपा सरकार की तानाशाही की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि आज देश में लोकतंत्र पर कुठाराघात किया जा रहा है जो माहौल देश पर पैदा हो गया है उससे बचाने के लिए सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र विकल्प है।
मिलन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने देश में तानाशाही लागू कर रखा है।देश के लोकतंत्र की ऐसी स्थिति पहले कभी नहीं हुई।उन्होंने कहा कि देश की जनता भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी।

About Post Author

You may have missed